मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और खेल क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चम्पावत को “आदर्श जनपद” के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
स्वास्थ्य और प्रशासनिक ढांचे को मिलेगा मजबूती
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में प्रशिक्षण हेतु टाइप-3/4 आवासीय परिसर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन के निर्माण के साथ डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना की घोषणा की।
सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास पर जोर
जनपद में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई घोषणाएं की गईं, जिनमें शामिल हैं—
मोनपोखरी से नीड तक 2 किमी सड़क का डामरीकरण एवं सुधार
अमोड़ी-छतकोट बाईपास में 5 किमी मोटर मार्ग/पुल निर्माण
50 हैंडपंपों की स्थापना
क्षेत्र पंचायत पाल्सो में आंतरिक टाइल्स मार्ग निर्माण
ग्राम शक्तिपुरबूंगा के प्रत्येक गांव में 10-10 सोलर लाइट की व्यवस्था
कृषि और स्वरोजगार को बढ़ावा
1000 परिवारों को मधुमक्खी पालन (मौन पालन) के प्रशिक्षण हेतु ₹2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए ₹5 करोड़ की सामूहिक घेराबाड़ योजना की घोषणा की गई, जिससे जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हो सके।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों का होगा विकास
ब्यानधूरा बाबा मंदिर सहित सभी मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण
नागनाथ मंदिर के पास रामलीला मंच का निर्माण
बनलेख से हिंगला देवी मंदिर तक मोटर मार्ग
अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य
चम्पावत में भवन एवं व्यापारिक परिसर का निर्माण
ढकना-बडोला से सेरोला तक लिंक मार्ग
जल संस्थान के लिए जल भवन का निर्माण
20 स्थानों पर सोलर लिफ्ट पेयजल सिंचाई योजनाएं
अमोड़ी-सिप्टी मार्ग पर दो वैली ब्रिज
खर्ककार्की में खेल मैदान का विकास
विकास भवन का कुमाऊनी शैली में पुनरोद्धार
नघान से डोडेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश