उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में भारी बारिश से आपदा जैसे हालात बन गए हैं। उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मची है और कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। जिलाधिकारी डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए और गढ़वाल कमिश्नर के निर्देश पर चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है। जनपद में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और संबंधित एसडीएम को दे दिए गए हैं।
वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित की गई। वहीं देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादनू , टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश