देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृव में गठित 5 टीमों द्वारा शहर में स्थापित पब एवं बार पर निर्धारित समय के बाद भी संचालन पर छापा मारी अभियान चलाया जा रहा हैं, उप जिलाधिकारी सदर ने किशन नगर में 11:22 बजे तक खुला एक बार को बंद किया। वही अपर जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी को भी एक एक बार निर्धारित समय के बाद भी खुल पाया गया, जिन पर कार्यवाही की गई है।
दरअसल, निर्धारित समय के बाद शहर के पब और बार में शराब परोसे जानी की शिकायत पर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शहर में एक साथ कई जगह छापेमारी हुई है। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी विकास नगर, सदर ने एक साथ की शहर के कई बीयर बार एवं पब पर निर्धारित समय अवधि के बाद शराब परोसे जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। छापेमारी की कार्यवाही देर रात भी जारी है।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश