उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिल रही है और पारा भी दिन पर दिन चढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।
पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय गर्म हवाएं चलने लगी है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना रहता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं और बारिश होने का भी अनुमान है, जिससे तापमान पर भी असर पड़ेगा, खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 24 और 25 अप्रैल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश