उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। फिलहाल उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं है और मौसम शुष्क बना रह सकता है। अगले 5 दिनों तक मौसम इसी तरह से रहने का पूर्वानुमान है।
पर्वतीय जिलों में पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। देहरादून में भी सुबह के समय धुंध छाने के बाद दिन के समय चटक धूप खिल रही है। देहरादून का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश