उत्तराखंड में रविवार सुबह-सुबह भीषण हेलिकॉप्टर हादसा हुआ। पहले हेलिकॉप्टर के गुम होने की सूचना आई। इसके बाद उसके क्रैश होने की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बाबा केदार के धाम जा रहे तीर्थयात्रियों की मौत की सूचना आ रही है।
इस हादसे में 7 लोगों की मौत खबर सामने आ रही है। इस हादसे के बाद चार धाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर तत्काल रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से यह फैसला सामने आया है। सीएम धामी ने हाल ही में हुए हेलीकॉप्टर हादसों को गंभीरता से लेते हुए राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।
दरअसल, केदारनाथ समेत चार धाम यात्रा के दौरान लगातार हेलिकॉप्टर हादसे की खबर सामने आ रही है। इसको लेकर डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से पिछले दिनों जांच कराई गई। डीजीसीए ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा कि हेलिकॉप्टर के ठहराव स्थल पर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसी स्थिति है। इस कारण डीजीसीए ने उड़ानों में 35 फीसदी की कटौती का आदेश दिया।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश