चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा बैठक में यात्रा मार्गों के साथ साथ वैकल्पिक मार्गो को दुरस्त करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम नन्दप्रयाग कोठियालसैंण चमोली बाईपास सड़क सुधारीकरण को लेकर 70.99 लाख का एस्टीमेट शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। जिसे मंगलवार को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है।
जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियन्ता को मानव संसाधन व अन्य मशीनरी बढाते हुए यात्रा प्रारम्भ होने से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि यात्रा के दौरान और मानसून अवधि में यदि नन्दप्रयाग स्लाइडिंग जोन प्रभावित होता है तो यात्रियों के साथ साथ आम जनमानस को दिक्कतों का सामना न करना पडे़।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश