विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों, भूतपूर्व सैनिकों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसंबर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस, समर्पण और अद्वितीय बलिदान का प्रतीक है। यह वही ऐतिहासिक दिन है, जब भारतीय सैनिकों के अद्भुत शौर्य और पराक्रम के समक्ष पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हर परिस्थिति में पूर्ण तत्परता और संकल्प के साथ अपना दायित्व निभाते हैं, जिस पर पूरे देश को गर्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड न केवल देवभूमि है, बल्कि वीरभूमि भी है। यहां के नागरिकों में सदैव देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रदेश के वीर सैनिकों द्वारा देश की सीमाओं की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता, साहस और त्याग राष्ट्र की शक्ति का आधार है। पूरा देश उनके अदम्य साहस को नमन करता है और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश