Ramnagar News: युवकों ने की दरोगा की पीटाई, विडियो हुआ वायरल | रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले देचोरी रेंज के क्यारी गांव के पास खिचड़ी नदी के किनारे कुछ युवक शराब पी रहे थे. जिसकी सूचना जब वन विभाग को मिली तो दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवकों को नदी के किनारे से हटने के लिए कहा. लेकिन युवकों ने वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान की जमकर धुनाई कर दी. जिसका विडियों दूसरे कर्मचारी में मोबाईल में कैद कर दिया. जिसके बाद युवको ने दूसरे कर्मचारी के साथ भी मारपीट कर दी. और स्वयं विडियो बनाने लगे. जिसमे युवक कर्मचारियों से सनातन होने का प्रूफ मांगते नजर आ रहे है. जिसका विडियो सोशल मिडिया पर भी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़े- WEATHER UPDATE: 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, सतर्क रहने की अपील
पुलिसिया कार्यवाही पर सवाल
एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी. इसी को कहते है. वन विभाग के कर्मचारी युवकों को नदी के किनारे जाने से रोकते है ताकि कोई जानमाल नुक्सान ना हो लेकिन युवक उन्ही की धुनाई कर देते है. जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचता है लेकिन कार्यवाही नजर नहीं आती. क्योंकि इन युवकों में से किसी की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं कि गई है. जिससे पुलिस पर भी तमाम सवाल उठने लगे है.
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश