Rishikesh News| ऋषिकेश महापौर ने स्वच्छता योद्वाओं संग मनाई दीपावली: ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने दीपावली का पर्व नगर निगम प्रांगण में स्वच्छता योद्वाओं संग मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरियों की खुशी दोगुनी हो गई जब उन्हें प्रदेश सरकार के प्रधान सेवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बोनस दिए जाने की जानकारी मिली।
शनिवार की दोपहर बेहद खुशनुमा माहौल के बीच महापौर ने स्वच्छता प्रहरियों के संग दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान तमाम कर्मचारियों को पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उनके आग्रह पर रातोंरात कर्मचारियों के लिए सात हजार रूपये के बोनस की व्यवस्था कर दी गई। ताकि तमाम कर्मचारी पर्व की खुशियों को अच्छे से सेलीब्रेट कर सकें।
ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने इस दौरान कर्मचारियों से आह्वान किया कि पर्व के प्रश्चात शहर की सफाई व्यवस्था में कोई कोर कसर ना छोड़ें। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित महापौर का आभार भी जताया गया।
यह भी पढ़े- Nagar Nigam Rishikesh: महापौर अनिता ममगाई ने शहीद आंदोलनकारियों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
More Stories
समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री