उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से कई लोग दब गए। इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में महाराष्ट्र और रुद्रप्रयाग के यात्री शामिल हैं।
यह हादसा चीरबासा के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं।
सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महाराष्ट्र और एक रुद्रप्रयाग का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें:– अजबपुर फ्लाईओवर हादसा: देहरादून में हुआ बड़ा हादसा, सब इंस्पेक्टर की मौत, सिपाही घायल
घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने दोनों छोरों पर सुरक्षा जवानों को तैनात कर दिया है और आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश