Uniform Civil Code: उत्तराखंड में स्थापना दिवस पर लागू होगा UCC, कमेटी ने की आखिरी बैठक| राज्य स्थापना दिवस यानि नौ नवंबर को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होगा। रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की आज आखिरी बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि नियमावली बनकर तैयार हो गई है। एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नियमावली सौंप दी जाएगी।
बता दें कि हाल ही में सीएम ने घोषणा की थी कि यूसीसी को नौ नवंबर को लागू किया जाएगा। लेकिन कमेटी का काम पूरा न होने के चलते यह पूरा होता नहीं दिख रहा था।
यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड
अब रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की बैठक में नियमावली पूरी होने की बात सामने आई है। जिससे कहा जा रहा है कि यूसीसी नौ नवंबर को ही लागू किया जाएगा। इसके बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश