Uttarakhand News| मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की शिष्टाचार भेंट: ऋषिकेश| क्षेत्रीय विधायक व वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गोवर्धन पूजा व भैया दूज की शुभकामनाएं भी दीं।
इंदिरा नगर स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट को बताया कि इन्वेस्टर समिट के लिए सरकार को देश के विभिन्न प्रान्तों सहित विदेश के उद्योगपतियों से सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि दिसंबर में आयोजित इन्वेस्टर समेत के जरिए राज्य के विकास में वृद्धि होगी। और रोजगार, शिक्षा पर्यटन जैसे तमाम अवसर सृजित होंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का 25 वर्ष की आयु में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्यों की सूची में शामिल करने का सपना साकार होता दिख रहा है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शाह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, वरिष्ठ पार्षद शिवकुमार गौतम, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, रूपेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े- Uttarakhand News: मंत्री डॉ प्रेमचद अग्रवाल ने किया अन्नकूट भंडारे की रसोई का लोकार्पण
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश