Uttarakhand Weather: उत्तराखंड जून में पहुंचेगा मानसून, तब तक गर्मी छुड़ाएगी पसीना| प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज- चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज अंधड़ चलने के आसार हैं। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और प्रदेशभर में तेज धूप खिल रही हैं। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर हुई बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहाना बना हुआ है और अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सुबह शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। गुरुवार को देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। हालांकि सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हुई। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का प्रभाव देहरादून के मौसम पर भी था जिससे सुबह को हल्की ठंड महसूस हो रही थी।
पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना
विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। धूप की तेज़ रोशनी मैदानों से लेकर पहाड़ों तक बरकरार रहेगी। इससे तापमान में 1 डिग्री से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। शनिवार से प्रदेश में फिर से मौसम की करवट बदल सकती हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बादलों की छाए रहने की संभावना है, इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ और कई जगहों पर बौछारें हो सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
इस साल अच्छी बारिश और भीषण ठण्ड पड़ेगी
जीबी पंत कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार, जून से ला नीनो का प्रभाव महसूस होने लगेगा। इसके परिणामस्वरूप मानसून उत्तर भारत में समय पर पहुंचेगा। इसके साथ ही अच्छी बारिश के साथ-साथ भीषण ठंड भी हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई से शुरू ”अल नीनो” प्रभाव के चलते सर्दी भी कम पड़ी और अप्रैल-मई में अमूमन होने वाली बारिश भी नहीं हुई है। अब अल नीनो कमजोर पड़ रहा है, डा. आरके सिंह ने बताया कि जून से ला नीनो का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इससे मानसून उत्तर भारत में समय से पहुंचेगा। साथ ही इस बार अच्छी बारिश और भीषण ठंड पड़ेगी।
तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े- Uttarakhand Schools: 10वीं टॉपर प्रियांशी रावत को डमी स्कूल से देनी पड़ी परीक्षा, अब होगी मामले की जांच
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश