Uttarakhand Weather Update: देहरादून ने नौ साल का तापमान रिकॉर्ड तोड़ा, पांच जिलों में आज बारिश के आसार| आज (सोमवार को) उत्तराखंड में मौसम की उतार-चढ़ाव का दृश्य देखा जा रहा है, जो पर्वतीय जिलों के साथ साथ देहरादून में भी महसूस हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बाद, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दून में टूटा गर्मी का नौ साल का रिकॉर्ड, 35 के पार पहुंचा पारा
राजधानी देहरादून के तापमान ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार को राजधानी दून के तापमान ने अपना नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन में गर्म हवाएं चलने से रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ने के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2015 में इसी दिन अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़े- Char Dham Yatra 2024: बदरीनाथ-केदारनाथ में दर्शन के लिए VIP को देना होगा शुल्क
भले ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने से गर्मी का अहसास कम हो रहा है। लेकिन, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताने लगी है। आलम यह है कि दिन के समय गर्म हवाएं चलने से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। चिलचिलाती हुई धूप जमकर परेशान कर रही है। दूनवासी जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर महिलाएं बच्चों को ढकती दिख रही हैं तो अन्य लोग भी गर्मी बचने के इंतजाम करके ही बाहर निकल रहे हैं।
निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों को मौसम बदलने से राहत रहेगी।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश