Uttarakhand Weather Update Today: आज मिलाजुला रहेगा मौसम, कहीं रहेगी बादल की ठंड़क तो कहीं धूप की गर्महाट| उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 1 मई बुधवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
मंगलवार को केदारनाथ सहित बर्फबारी होने से आसपास के इलाकों में ठंड हो गई है। ऊंची चोटियों में हिमपात से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में तेजी से वृद्धि के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, शुक्रवार से प्रदेशभर में शुष्क मौसम के चलते तापमान में तेजी से वृद्धि के आसार हैं।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश