Uttrakhand News कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर टापॅकेश्ववर् मंदीर पहुंचकर किया जलाभिषेक
देहरादून ,08 मार्च। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देहरादून गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की उन्नति और राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कमाना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं, जो बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी भी प्रवाह होता है।
यह भी पढे- Uttrakhand News कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विविद्वत इस्कॉन मंदीर मे भूमि पूजन की
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त प्रदेशवासियों को महा शिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर महत कृष्णा गिरी महाराज, दिगम्बर भरत गिरी सिकन्दर आदि उपस्थित रहे।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश