मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में बारिश हो गई है शुरू। एक जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने के है आसार ।
भले ही इस बार मैदानी इलाकों में मानसून की बारिश का आंकड़ा सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। प्रदेश के छह जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
खड़खड़ी रपटे से गंगा में बही है छह कारें
हरिद्वार में शनिवार को करीब डेढ़ घंटे की बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। खड़खड़ी सूखी नदी रपटे पर पार्क की गई छह लग्जरी कारें पानी के तेज बहाव में बहकर गंगा में पहुंच गईं। हरकी पैड़ी के सामने से बहते हुए आगे निकल गईं। कांगड़ा घाट से लेकर डामकोठी से पहले तक पुलों के बीच कारें फंसी रहीं।
यह भी पढ़ें:– आज दून के साथ साथ सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश