देहरादून: जिलाधिकारी देहरादून को प्राप्त शिकायती पत्र 16-12-2024 के आधार पर रांझावाला स्थित मै० नन्दा गैस सर्विस के गैस गोदाम तीन जनवरी को डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ती अधिकारी के0के0 अग्रवाल के नेतृत्व में सील किया गया था।
सील किये गये गोदाम के बाहर 03 जनवरी की सांय को ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने की जानकारी हुयी, जिसके दो वीडियो जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी (सदर)/जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुए है। प्रबल सम्भावना है कि यह सिलेण्डर निकाले जाने का कृत्य गैस ऐजेन्सी संचालक लोकेश उनियाल द्वारा किया गया है, जो उचित नहीं है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी प्राथमिकी दर्ज की गई।
More Stories
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
उत्तराखंडः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की आंगनवाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से राशन वितरण के निर्देश